वर्षांत समीक्षा – 2017 : खान मंत्रालय
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=70004
राष्ट्रीय खनिज नीति 2008 की समीक्षा के लिए समिति
राष्ट्रीय एलमुनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)
प्रदर्शन के मुख्य बिंदु
वर्ष 2016-17 के दौरान बाक्साइड खानों और एलुमिना रिफाइनरी का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। बाक्साइड परिवहन 68.25 लाख एमटी (क्षमता का 100 प्रतिशत) रहा, जबकि एलुमिना हाइड्रेड का उत्पादन 21 लाख एमटी (क्षमता का 100 प्रतिशत) दर्ज किया गया।
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=70004
राष्ट्रीय खनिज नीति 2008 की समीक्षा के लिए समिति
रिट याचिका (सिविल) संख्या 114 (2014) में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2
अगस्त, 2017 को दिए गए निर्णय के आलोक में राष्ट्रीय खनिज नीति, 2008 की
समीक्षा के लिए अपर सचिव (खान) की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया
गया।
खानों की स्टार रेटिंग
सतत विकास फ्रेमवर्क के तहत खान मंत्रालय ने खानों की स्टार रेटिंग की पद्धति विकसित की है।
खान मंत्रालय ने सतत विकास फ्रेमवर्क के तहत खान गतिविधियों के लिए
समावेशी विकास सिद्धांत अपनाया है। उससे वर्तमान और भविष्य के
सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरण हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा।
2 स्तरों वाली पद्धति विकसित की गई है। इसके तहत खान संचालकों को
स्वमूल्यांकन टैम्प्लेट में सूचनाएं देनी होंगी और भारत खान ब्यूरो इसकी
वैधता की जांच करेगा।
स्टार रेटिंग के लिए मूल्यांकन टैम्प्लेट (प्रमुख खनिजों के लिए) को दिनांक 23 मई, 2016 को अधिसूचित किया गया।
खनन पट्टे के प्रदर्शन के आधार पर 1 से 5 स्टार रेटिंग की व्यवस्था की
गई है। ऊंची रेटिंग वाले खान संचालकों को सतत खनन अभ्यासों को शीघ्र अपनाना
होगा।
4 स्टार प्राप्त करने के लिए एमसीडीआर में स्टार रेटिंग को वैधानिक
प्रावधान के अंतर्गत शामिल किया गया है। इसके लिए समय सीमा 2 वर्ष है।
उपायों के मूल्यांकन के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। इसे 18
अगस्त, 2016 को लांच किया गया। खान क्षेत्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए
उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कम महत्वपूर्ण खनिजों की स्टार रेटिंग के लिए भी टैम्प्लेट तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय एलमुनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को)
प्रदर्शन के मुख्य बिंदु
वर्ष 2016-17 के दौरान बाक्साइड खानों और एलुमिना रिफाइनरी का उत्पादन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर रहा। बाक्साइड परिवहन 68.25 लाख एमटी (क्षमता का 100 प्रतिशत) रहा, जबकि एलुमिना हाइड्रेड का उत्पादन 21 लाख एमटी (क्षमता का 100 प्रतिशत) दर्ज किया गया।
***********
No comments:
Post a Comment